Wednesday, April 22, 2026
Latest:
उत्तराखंड

अंकिता भंडारी हत्याकांड केस की पैरवी कर रहे अधिवक्ताओं का कोटद्वार में सम्मान समारोह..

(कोटद्वार)उत्तराखण्ड राज्य निर्माण सेनानी मोर्चा द्वारा संगठन के कार्यालय,पद्‌मपुर सुखरो, निकट कान्वेन्ट स्कूल,कोटद्वार में अंकिता भण्डारी हत्याकाण्ड केस की पैरवी कर रहे रहे अधिवक्ताओं को (न्याय की देवी) स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया,जिसमें सर्वश्री केस के विशेष लोक अभियोजक,वरिष्ठ अधिवक्ता अवनीश नेगी,केस के मुख्य पैरोकार पत्रकार-अधिवक्ता,उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय उपाध्यक्ष आशुतोष नेगी,बार एसोसिएशन कोटद्वार के पूर्व अध्यक्ष,अजय पन्त,वरिष्ठ पत्रकार-अधिवक्ता राजीव गौड़,युवा अधिवक्ता अमृतांशु बड़थ्वाल,वरिष्ठ अधिवक्ता सरिता रानी,राज्य आंदोलन के दौरान 1994 में हुये रामपुर तिराहा/मुजफ्फरनगर कांड के शहीदों और राज्य आंदोलनकारियों की कोर्ट में पैरवी कर रहे नैनीताल हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता रमन शाह जी शामिल हैं।सभी सम्मानित अधिवक्ताओं को संविधान निर्माता भीमराव अम्बेडकर जी का चित्र भी भेंट स्वरूप प्रदान किया गया।सभी वक्ताओं के द्वारा अंकिता भण्ड‌ारी केस के सम्बन्ध में अपने विचार रखे गये और कहा गया कि मुक़दमे को हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में भी मजबूती से लड़ा जायेगा
कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम के संयोजक वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी महेन्द्र सिंह रावत द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *