आज हल्द्वानी में हुआ था RSS शताब्दी वर्ष 100 साल पूरे होने पर प्रोगाम
(हल्द्वानी) दिनांक: 5 अक्टूबर 2025
स्थान: हल्द्वानी, एम.बी. इंटर कॉलेज मैदान
अवसर: संघ शताब्दी वर्ष नगर एकत्रीकरण
मुख्य वक्ता: माननीय सह सर कार्यवाह श्रीमान आलोक जी
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर 5 अक्टूबर 2025 को हल्द्वानी नगर में विशाल एकत्रीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में संघ के सह सर कार्यवाह माननीय श्री आलोक जी ने स्वयंसेवकों को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि 27 सितंबर 1925 को नागपुर में विजयादशमी के पावन अवसर पर डॉ. हेडगेवार जी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की थी। चार पीढ़ियों की सतत तपस्या और सेवा से आज संघ इस ऊँचाई पर पहुंचा है।
विजयदशमी का महत्व बताते हुए उन्होंने कहा कि यह दिन असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। महिषासुर जैसे राक्षस का वध माता दुर्गा ने इसी दिन किया था, और प्रभु श्रीराम ने भी इसी दिन रावण का संहार कर धर्म की पुनर्स्थापना की थी। इसी कारण विजयदशमी को “शस्त्र पूजन” एवं “धर्म विजय” का पर्व माना गया है।
उन्होंने राजा रघु और ऋषि वत्सन्तु से जुड़ी कथा का उल्लेख करते हुए कहा कि इस दिन सत्य, सेवा और दायित्व भावना का प्रतीक प्रसंग इतिहास में दर्ज है। उसी भावना को संघ आज भी अपने कार्यों से जीवित रखे हुए है।
श्री आलोक जी ने कहा कि संघ के 100 वर्षों के इस तपोमय जीवन में अनेकों सेवा कार्य हुए हैं, परंतु अब भी समाज में कई अधूरे कार्य शेष हैं — समाज को संगठित करना, सेवा, आत्मनिर्भरता और समरसता को बढ़ावा देना ही शताब्दी वर्ष का लक्ष्य है।
उन्होंने बताया कि ‘पंच परिवर्तन’ का संदेश अब तक 5 लाख 25 हजार घरों तक पहुंच चुका है, और इसे अब प्रत्येक हिंदू परिवार तक पहुंचाना है।
पंच परिवर्तन के पाँच मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:
1 — कुटुंब प्रबोधन
1 — सामाजिक समरसता
3 — स्वदेशी
4– पर्यावरण संरक्षण
5 — नागरिक कर्तव्य बोध
उन्होंने कहा कि “केवल अधिकारों की बात करना पर्याप्त नहीं है, नागरिकों को अपने कर्तव्यों का भी बोध होना चाहिए। जब समाज अपने दायित्वों का निर्वहन करता है, तभी राष्ट्र सशक्त और विकसित बनता है।”
अंत में उन्होंने आह्वान किया कि “भारत तब ही विश्व गुरु बनेगा जब प्रत्येक नागरिक अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का भी पालन करेगा — और यह परिवर्तन स्वयं से आरंभ करना होगा।”
यह रहे मौजूद ::
प्रांत संघचालक डा. बीएस बिष्ट, सह प्रांत प्रचारक चंद्रशेखर, जिला संघचालक डा. नीलांबर भट्ट, नगर संघ चालक विवेक कश्यप, वरिष्ठ स्वयंसेवक जगन्नाथ पांडेय, वेद प्रकाश अग्रवाल, सह क्षेत्र सेवा प्रमुख धनीराम जी, सह प्रांत प्रचार प्रमुख डा. बृजेश बनकोटी, सह प्रान्त बौद्धिक प्रमुख राजेश जोशी, सह प्रांत व्यवस्था प्रमुख भगवान सहाय, सह विभाग प्रचारक डा. नरेंद्र जी, विभाग प्रचार प्रमुख उमेश शाह, जिला प्रचारक जितेंद्र, जिला कार्यवाह राहुल जोशी, जिला प्रचार प्रमुख एडवोकेट प्रदीप लोहनी, जिला शारीरिक प्रमुख सूरज, कमल, योगेश गोस्वामी, भुवन जोशी, डॉ नवीन शर्मा, धीरेश पांडे, आनंद मेऱ, सुनील भट्ट ,अनुज गुप्ता, कमलेश त्रिपाठी, नगर कार्यवाह प्रकाश पांडे आदि मौजूद रहे।
सादर
प्रचार विभाग
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, हल्द्वानी

