रा०इ०का० मोहनचट्टी में मेधावी विद्यार्थियों का प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया
यमकेश्वर । रा०इ०का० मोहनचट्टी, यमकेश्वर, पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखण्ड में शिक्षक अभिभावक संघ मोहन चट्टी/ राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखण्ड की ब्लॉक इकाई यमकेश्वर, पौड़ी गढ़वाल के तत्वावधान में ” मेधावी विद्यार्थियों का प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया | इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक रेनू बिष्ट, विधायक यमकेश्वर विशिष्ट अतिथि आनंद मल्होत्रा अशोक अग्रवाल गोपाल अग्रवाल गुरुपाल बत्रा सुदेश भट्ट देवेंद्र गौड़ अनुज गौड़ देव सिंह बिष्ट उदय सिंह गोसाई प्रधान मिथुन खन्ना सुभाष जुगलान उपेंद्र सिंह रावत अरविंद नेगी भाजपा मंडल अध्यक्ष स्वर्गाश्रम एसएमसी अध्यक्ष रीना देवी महेश्वरी देवी अनीता देवी एमसी के पूर्व अध्यक्ष विनोद बिष्ट पीटीए अध्यक्ष विनोद जुगलान कोषाध्यक्ष कलम सिंह राणा अमित राणा विकास प्रधानाचार्य राकेश डबराल राजकीय शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सत्येंद्र प्रसाद चमोली संचालन अनीता बोठियाल ने किया रा0 इ0 का0 मोहन चट्टी के अभिभावक भी उपस्थित रहे।
और उनके साथ अनेक गणमान्य स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे | इस अवसर पर विगत सत्र 2023-24 में हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विकास खण्ड यमकेश्वर के मेधावी विद्यार्थियों को प्रतिभा सम्मान पत्र, स्मृति चिह्न और डायरी पेन देकर पुरस्कृत एवं प्रोत्साहित किया गया और साथ में ही विकास खण्ड यमकेश्वर में सेवारत प्रधानाचार्य एवं प्रभारी प्रधानाचार्यों को भी सम्मानित किया गया |

