राजकीय प्राथमिक विद्यालय जखोला, थलीसैंण, पौड़ी गढ़वाल में दयासागर धस्माना ने स्थापित किया किताबों का कोना

राजकीय प्राथमिक विद्यालय जखोला, थलीसैंण, पौड़ी गढ़वाल में दयासागर धस्माना ने स्थापित किया किताबों का कोना
Spread the love

पौड़ी। अपने सामाजिक राजनैतिक चिंतन के लिए सक्रियता से काम करने वाले दयासागर धस्माना उत्तराखंड के सरोकारों के लिए नव चेतना समिति के साथ काम कर रहे हैं। ग्राम पोखरी, पट्टी चोपड़ा कोट, थलीसैंण पौड़ी गढ़वाल में जन्मे दयासागर जी ने 40 साल बहुराष्ट्रीय कम्पनियों में काम किया और अभी जॉनसन एंड जॉनसन मुंबई में टैक्स कंसल्टैंट के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें सामाजिक जीवन की प्रेरणा पारिवारिक माहौल से मिली जहाँ उनके दादाजी पिताजी समर्पित समाज सेवक रहे हैं। उन्होंने 2018 में उत्तराखंड स्वरोजगार के नाम से एक अभियान उत्तराखंड की आर्थिक संपन्नता स्वावलंबन के लिए शुरू किया है। धाद के साथ मुंबई में फंची का कार्यक्रम शुरू करने के साथ उन्होंने राजकीय प्राथमिक विद्यालय जखोला, थलीसैंण, पौड़ी गढ़वाल में कोना कक्षा का स्थापित और संचालित करने का तय किया है। धाद आपकी इस रचनात्मक पहल का स्वागत करती है।
■ यदि आप अपने गाँव के स्कूल में एक कोना किताबों का बनना चाहते है या इस बाबत जानकारी चाहते है तो हमारे फेसबुक लिंक पर जाए:-
https://www.facebook.com/media/set?vanity=dhaduttarakhand&set=a.4105522912830272

■ यदि आप हमसे जुड़कर अपने विचार साझा करना चाहते हैं या योगदान करना चाहते हैं तो हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ियेगा
https://chat.whatsapp.com/JiajgWn8ncH3qffC6xp3s0

■ आप ₹100 वार्षिक शुल्क के साथ हमारे कोना कक्षा का के कार्यक्रम सदस्य बन कर भी इस पहल में अपनी भूमिका निभा सकते है उसका लिंक है:-
http://appdhaduttarakhand.com

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *