Thursday, April 16, 2026
Latest:
उत्तराखंड

यमकेश्वर तहसील में तहसील दिवस का आयोजन कल

(यमकेश्वर) तहसील यमकेश्वर परिसर (विथ्याणी) में प्रथम मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी यमकेश्वर की अध्यक्षता आयोजित की जायेगी, जिसमें समस्त विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। तहसीलदार यमकेश्वर वैभव जोशी ने बताया की कल दिनांक 7-4-2026 को प्रथम मंगलवार को तहसील परिसर विथ्याणी में तहसील दिवस का आयोजन होगा, जिसका समय 11:00 बजे प्रातः से शुभारंभ होगा। उन्होंने समस्त विभागों के अधिकारियों से उपस्थित रहने के लिए आदेश जारी किए हैं। तथा यमकेश्वर तहसील क्षेत्र के समस्त जनता व जनप्रतिनिधियों से अपने गांव, क्षेत्र की समस्या लेकर तहसील परिसर में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *