Thursday, April 16, 2026
Latest:
उत्तराखंड

उत्तराखण्ड में आज मौसम ने ली करवट, गरज और चमक के साथ बारिश

(देहरादून) प्रदेश में आज मौसम ने करवट बदली। मौसम विभाग के मुताबिक आज कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार जताए गए हैं. वहीं आकाशीय बिजली चमकने और 3500 से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है. जिसको लेकर मौसम विभाग ने येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी कर लोगों को सचेत रहने की अपील की है.

उत्तराखंड मौसम विभाग के मुताबिक आज प्रदेश के पर्वतीय जनपदों के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश गरज और चमक के साथ हो सकती है. वहीं पर्वतीय जिलों में 3500 से अधिक ऊंचाई वाले स्थालों पर बर्फबारी की संभावना जताई गई है. राज्य के मैदानी जनपदों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा गरज व आकाशीय बिजली चमकने के साथ होने का अंदेशा जताया गया है. उत्तराखंड मौसम विभाग ने उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, देहरादून , टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जनपदों में भी गरज और चमक के साथ बारिश होने की संभावना जता है. इन जिलों में ओलावृष्टि, झक्कड़ (तेज हवाएं 50-60 किमी प्रति घंटा तक) चलने का अंदेशा जताया गया है. जिसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की अपील की है.इसके साथ ही प्रदेश के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं तेज बारिश की भी संभावना जताई गई है.।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *