Thursday, April 16, 2026
Latest:
उत्तराखंड

13 मार्च को उधम सिंह नगर आयेंगी महिला आयोग की अध्यक्ष

(देहरादून)अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय महिला आयोग की ओर से देश भर में महिला आयोग, आपके द्वार अभियान शुरू करने जा रही है. इसी क्रम में उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की ओर से महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके अधिकारों के संरक्षण के लिए प्रदेशव्यापी अभियान शुरू शुरू होने जा रहा है. इसके लिए राज्य महिला आयोग ने कार्यक्रम भी तय कर दिए हैं. जिसके तहत 9 मार्च से 13 मार्च 2026 के बीच प्रदेश के सभी 13 जिलों में महिला जनसुनवाई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा.

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा हमारा संकल्प प्रदेश की हर महिला को सुरक्षित और गरिमापूर्ण वातावरण प्रदान करना है. अक्सर भौगोलिक परिस्थितियों के चलते ग्रामीण क्षेत्रों की बहनें मुख्यालय तक नहीं पहुंच पातीं हैं. इसलिए आयोग खुद उनके द्वार तक पहुंचकर उन्हें त्वरित न्याय दिलाने का प्रयास कर रहा है. महिला आयोग हर उस महिला के साथ मजबूती से खड़ा है जो अपने सम्मान के लिए आवाज उठाना चाहती हैं. इस अभियान का उद्देश्य है कि कोई भी पीड़ित महिला न्याय की मुख्यधारा से वंचित न रहे.

महिला जनसुनवाई का उद्देश्य सिर्फ नई शिकायतों को प्राप्त करना ही नहीं है, बल्कि तमाम सरकारी विभागों में महिलाओं से संबंधित पेंडिंग पड़े पुराने मामलों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करना भी है. जनसुनवाई के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों से जवाबदेही तय की जाएगी. साथ ही इस बात पर जोर दिया जाएगा कि लंबे समय से अटके हुए मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण हो. इसमें पुलिस, समाज कल्याण, स्वास्थ्य और राजस्व जैसे महत्वपूर्ण विभागों के साथ समन्वय कर पेंडिंग मामलों की सुनवाई भी की जाएगी.

आयोग की ओर से तय किए गए कार्यक्रम के अनुसार, जनसुनवाई की शुरुआत 9 मार्च से होगी. जिसमें आयोग की अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और आयोग के सदस्य तमाम जिलों में व्यक्तिगत रूप से शामिल होकर कार्यक्रमों की अध्यक्षता करेंगे. जनसुनवाई में घरेलू हिंसा, मानसिक, शारीरिक व दहेज उत्पीड़न/ हत्या, संपत्ति विवाद और कार्यस्थल पर मानसिक एवं यौन उत्पीड़न, मानव तस्करी, मातृत्व लाभ न मिलने वाले जैसे गंभीर विषयों पर प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता दी जाएगी. हर जिले में आयोजित होने वाली इन जनसुनवाई में जिलाधिकारी, पुलिस प्रशासन और विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे.

महिला जन सुनवाई के लिए कार्यक्रम

देहरादून जिले में 9 मार्च को महिला जनसुनवाई
पिथौरागढ़ जिले में 9 मार्च को जनसुनवाई होगी.
पौड़ी गढ़वाल जिले में 10 मार्च को जनसुनवाई होगी.
नैनीताल जिले में 10 मार्च को सुनवाई होगी.
हरिद्वार जिले में 11 मार्च को जनसुनवाई होगी.
अल्मोड़ा जिले में 11 मार्च को जनसुनवाई होगी.
रुद्रप्रयाग जिले में 11 मार्च को जनसुनवाई होगी.
टिहरी जिले में 11 मार्च को जनसुनवाई होगी.
चंपावत जिले में 12 मार्च को जनसुनवाई होगी.
उत्तरकाशी जिले में 12 मार्च को जनसुनवाई होगी.
बागेश्वर जिले में 12 मार्च को सुनवाई होगी.
उधमसिंह नगर जिले में 13 मार्च को सुनवाई होगी.
चमोली जिले में 13 मार्च को जनसुनवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *