Wednesday, April 22, 2026
Latest:
उत्तराखंड

यमकेश्वर विकासखंड की 128 वर्ष पुरानी श्री रामलीला कमेटी आवई-माला इस वर्ष भव्य एवं दिव्य रूप से 16 नवम्बर से होगी प्रारम्भ

(यमकेश्वर) जनपद पौड़ीगढ़वाल के विकास क्षेत्र यमकेश्वर क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंचायत आवई द्वारा श्री रामलीला का आयोजन भव्य एवं दिव्य रूप से किया जा रहा है। श्रीरामलीला कमेटी आवई-माला के अध्यक्ष नीलकंठेश्वर प्रसाद उनियाल,उपाध्यक्ष नानक चन्द्र मलासी तथा प्रबंधक दिगम्बर सिंह रावत व उप प्रबंधक हर्षमणि कुकरेती के सान्निध्य में और निर्देशक शैलेन्द्र थपलियाल, शिव प्रसाद उनियाल, किशोर सिंह बिष्ट, डाo रोहित थपलियाल के निर्देशन में श्रीराम का एकादश दिवसीय मंचन किया जा रहा है। श्री रामलीला कमेटी के सचिव देवेन्द्र प्रसाद उनियाल, चन्द्र प्रकाश थपलियाल, सुभाष चंद्र उनियाल, वीरेंद्र प्रसाद उनियाल ने संयुक्त रूप से जानकारी दी कि ग्राम पंचायत आवई-माला के समस्त लोगों के सम्पूर्ण सहयोग से रामलीला में विशेष दृश्य भी आयोजित किये जायेंगे, उन्होंने कहा कि इस बार लोगों में भारी उत्साह है और हमारी ग्राम पंचायत के समस्त प्रवासी भाई-बहिनों को भी निमंत्रण पत्र भेजने का प्रावधान है, गांव के समस्त प्रवासियों का सहयोग भी गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि हमारे यहां पुराने समय से श्रीराम लीला मंचन को यज्ञ के रूप में किया जाता है जिस कारण समस्त ग्राम पंचायत में रामलीला के प्रारम्भ से पूर्ण होने व हवन भण्डारा तक मध्यपान, मांस, मछली, अण्डे का सेवन वर्जित होता है, रामलीला का आयोजन 16 नवम्बर से 26 नवम्बर तक होगा। इस अवसर पर श्रृंगार निर्देशक शोभित उनियाल, सन्तोष उनियाल, पुष्कर सिंह चौधरी, विनोद चौधरी, गुलशन चौधरी, ओमप्रकाश दास, नटवर सिंह, अनुराग उनियाल, शोमेश उनियाल, आदि ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *